1500 रुपए का जियो फोन 699 रुपए में खरीदें, 99 रुपए के रिचार्ज पर दोगुना डाटा भी मिलेगा

गैजेट डेस्क. फेस्टिव सीजन को देखते हुए रिलायंस जियो 'दिवाली 2019 ऑफर' लेकर आई है। इस ऑफर के चलते जियो फोन को महज 699 रुपए में खरीदा जा सकता है। इस फोन की मौजूदा कीमत 1500 रुपए है। ग्राहक को पुराना फोन को एक्सचेंज करने की भी जरूरत नहीं है। पहले कंपनी पुराने फोन के एक्सचेंज पर नया फोन दे रही थी।

कोई हिंदुस्तानी किफायती इंटरनेट से वंचित न रहे- मुकेश अंबानीरिलायंस इंडस्ट्रीज लिमिटेड के चेयरमैन मुकेश अंबानी ने कहा कि जियो यह सुनिश्चित करेगा कि कोई भी भारतीय किफायती इंटरनेट और डिजिटल क्रांति के फल से वंचित न रह जाए। सबसे निचले पायदान पर खड़े व्यक्ति को इंटरनेट अर्थव्यवस्था में जोड़ने के लिए हम अपने नए ऑफर माध्यम से हर व्यक्ति पर1500 रुपए का निवेश कर रहे हैं। यह हमारे प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के दूरदर्शी डिजिटल इंडिया मिशन की सफलता के लिए, हमारी प्रतिबद्धता को दर्शाता है।

699 रुपए में ऐसे खरीदा जा सकता है जियो फोन

  • ग्राहक को नया जियो फोन लेने के लिए कंपनी के ऑफिशियल स्टोर या फिर आउटलेट पर जाना होगा।
  • यहां पर उसे 699 रुपए देने होंगे जिसके बाद उसे नया जियो फोन मिल जाएगा।
  • ग्राहक को फोन के साथ कम से कम99 रुपए का रिचार्ज करना होगा। जिसकी वैलिडिटी महीनेभर होगी।
  • 99 रुपए या उससे अधिक के पहले 7 रिचार्ज पर ग्राहकों का अतिरिक्त 4G डाटा भी दिया जाएगा।

ऑफर सिर्फ दिवाली तक

ऑफर का फायदा दिवाली तक ही मिलेगा। कोई ग्राहक दिवाली के बाद फोन खरीदता है, तब उसे 1500 रुपए ही देने होंगे। फोन खरीदने के बाद दिवाली तक पहला रिचार्ज करना भी जरूरी है। जिसके बाद सभी रिचार्ज पर एक्स्ट्रा डाटा का बेनीफिट मिलेगा। 99 रुपए के हर रिचार्ज पर 14GB डाटा एडिशनलमिलेगा, जो 153 रुपए के रिचार्ज पर भी लागू होगा।


जियो फोन के फीचर्स

  • फोन में 2.4 इंच का QVGA डिस्प्ले दिया गया है। टी 9 कीपैड मिलता है।
  • फ्रंट में 0.3 मेगापिक्सल और रियर में 2 मेगापिक्सल का कैमरा मिलता है।
  • इससे भी वीडियो रिकॉर्डिंग और वीडियो कॉलिंग की जा सकती है।
  • फोन में 512MB रैम और 4GB इंटरनल स्टोरेज है।
  • माइक्रो SD कार्ड के जरिए स्टोरेज 128GB तक बढ़ाया जा सकता है।
  • ये KaiOS पर चलता है और इसमें 2000mAH की बैटरी है।
  • इसमें 4G VoLTE, FM रेडियो, ब्लूटूथ, वाई-फाई, जीपीएस और एनएफसी जैसे फीचर्स दिए हैं।


Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Reliance Jio announces Diwali offer JioPhone at rs 699


source https://www.bhaskar.com/tech-knowledge/tech-news/news/reliance-jio-announces-diwali-offer-jiophone-at-rs-699-01654609.html

Post a Comment

Previous Post Next Post