हल्की भूख मिटाएंगे और किचन से जल्दी छुट्टी देंगे ये वन-पॉट-मील्स

हेल्थ डेस्क. त्योहार के दिन दिनभर मिठाइयां और पकवान खाने के बाद यदि रात को हल्की भूख लगे तो इन्हें आसानी से बनाया और खिलाया जा सकता है...

  1. पुलाव

    चावल को भिगोकर रखें और मटर, टमाटर, शिमला मिर्च, आलू काट लें। 3 बड़े चम्मच घी डालकर गर्म करें और इसमें जीरा, राई व अन्य मसाले डालें। राई तड़क जाए तो प्याज डालें। फिर अन्य सब्जियां डालें। मीडियम फ्लेम पर इन्हें 3-4 मिनट पकाएं। अदरक लहसुन का पेस्ट मिलाकर कुछ देर और पकाएं। धनिया मिर्च और पानी डालें। पानी उबलने लगे तो चावल मिलाएं। नींबू और नमक डालकर फिर मिलाएं। ढंककर रख दें। कुछ देर में चावल पक जाएं तो फ्राइड ब्रेड पीसेस, काजू और बादाम से सजाकर सर्व करें।

  2. तहरी

    चावल और दाल अलग बर्तन में धोएं। अलग बर्तन में घी गर्म करके राई, जीरा, इलायची, लौंग और दालचीनी मिलाएं। प्याज को ब्राउन होने तक फ्राय करें। अदरक लहसुन पेस्ट, हरी मिर्च और चने की भिगोई हुई दाल मिलाएं। 5-6 मिनट के लिए मीडियम फ्लेम पर पकाएं। टमाटर और अन्य मसाले मिलाएं। टमाटर को और पकने दें। अब भिगोए हुए चावल और पानी मिलाएं। कुकर में एक सीटी दें। फ्लेम को कम करके 10-12 मिनट और पकने दें। कुकर खोलकर धनिया से गार्निश करें। इसे अचार या चटनी के साथ परोसें।

  3. मशरूम

    मशरूम राइस बनाने के लिए सबसे पहले मशरूम को खूब अच्छी तरह, कई बार धोकर काट कर रख लें। अब एक अलग बर्तन में तेल गर्म करें। इसमें प्याज को लहसुन और अन्य मसालों के साथ हल्का भूरा होने तक भूनें। अब इसमें मशरूम और मटर डालें। मध्यम आंच पर पांच मिनट पकाएं। अब नमक और डेढ़ कप पानी डालकर उबाल आने दें। उबाल के आते ही इसमें चावल मिलाएं और ढांककर अगले 10 मिनट तक पकने दें। इस पुलाव को चटनी या करी के साथ सर्व कर सकते हैं।



      Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
      These one-pot-meals will save your time


      source https://www.bhaskar.com/health/food/news/these-three-one-pot-meals-will-save-your-time-01673805.html

Post a Comment

Previous Post Next Post