रेडमी नोट 8 का नया कॉस्मिक पर्पल कलर वैरिएंट लॉन्च, 29 नवंबर से खरीद सकेंगे

गैजेट डेस्क. श्याओमी ने अपने लेटेस्ट स्मार्टफोन रेडमी नोट 8 का नया कॉस्मिक कलर वैरिएंट लॉन्च कर दिया है। कंपनी इस कलर वैरिएंट को लॉन्चिंग इवेंट में पहले ही शोकेस कर चुकी थी। यह देखने में चीन में हाल ही में लॉन्च हुए नेबुला पर्पल वैरिएंट जैसा ही दिखता है। भारत में इसकी बिक्री 29 नवंबर से शुरू होगी। इसकी कीमत में कोई बदलाव नहीं किया गया है, इसे 9999 रुपए की शुरुआती कीमत में खरीदा जा सकेगा।

कंपनी ने अपने ट्विटर हैंडल पर नए कलर वैरिएंट को लॉन्च किया है। ट्वीट के साथ कंपनी ने छोटा सा वीडियो भी पोस्ट किया है, जिसमें इसकी पहली झलक सामने आई। भारत में इसकी पहली सेल 29 नवंबर से शुरू होगी। इस दौरान इसे एमआई डॉट कॉम के अलावा अमेजन इंडिया साइट से खरीदा जा सकेगा। हालांकि इसी दौरान श्याओमी की ब्लैक फ्राइडे सेल भी शुरू हो रही है, जो 29 नवंबर से 2 दिसंबर तक चलेगी।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
फोटो क्रेडिट- ट्विटर
फोटो क्रेडिट- ट्विटर
फोटो क्रेडिट- ट्विटर


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2KXGtym

Post a Comment

Previous Post Next Post