गैजेट डेस्क. भारतीय कंपनी स्टफकूल ने अपने लेटेस्ट वायरलेस पावरबैंक को लॉन्च कर दिया है। इसकी वास्तविक कीमत 3,999 रुपए है लेकिन लॉन्चिंग ऑफर के तहत इसे 3,799 रुपए में खरीदा जा सकेगा। यह ऑफिशियल वेबसाइट समेत फ्लिपकार्ट और अमेजन पर बिक्री के लिए उपलब्ध है। कंपनी इस पर एक साल की वारंटी ऑफर कर रही है। इसकी खासियत है कि यह QI सर्टिफाइड 5W/7.5W/10W वायरलेस फास्ट चार्जिंग सपोर्ट समेत 18 वॉट टाइप-सी पोर्ट और यूएसबी-ए पोर्ट से लैस है। पावरबैंक 38W का पावर आउटपुट देता है, इमसें वायरलेस चार्जिंग सपोर्ट करने वाले दो डिवाइस को एक साथ चार्ज किया जा सकता है। यह अन्य डिवाइस को चार्ज करते समय खुद भी चार्ज हो सकता है।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2YPNdUO