ऑनलाइन स्पॉट हुआ नोकिया 2720 फ्लिप फीचर फोन, जल्द ही चीन समेत अन्य मार्केट में करेगा डेब्यू

गैजेट डेस्क. एचएमडी ग्लोबल ने सितंबर में अपने लेटेस्ट फीचर फोन नोकिया 2720 फ्लिप को लॉन्च किया। इसे 2009 में आए नोकिया 2720 फोल्ड के अपग्रेड वर्जन के तौर पर लॉन्च किया गया है। 2019 वर्जन नोकिया 2720 फ्लिप 4जी कनेक्टिविटी से लैस होगा। यह काईओएस पर काम करेगा। इसमें गूगल असिस्टेंट के अलावा कई प्री-लोडेड गूगल ऐप मिलेंगी। फिलहाल यह सिर्फ यूरोपियन मार्केट में ही बिक्री के लिए उपलब्ध है। हाल ही में फोन को मिले TENAA सर्टिफिकेशन के मुताबिक यह जल्द ही चीन में भी डेब्यू करेगा। एचएमडी ग्लोबल भी यह ऐलान कर चुकी है कि जल्द ही इसे चीन समेत अन्य बाजारों में उतारा जाएगा। इंटरनेशनल मार्केट में नोकिया 2720 फ्लिप की कीमत 8 हजार रुपए तक है।

Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
फोटो क्रेडिट - ट्विटर
फोटो क्रेडिट - ट्विटर
फोटो क्रेडिट - ट्विटर
फोटो क्रेडिट - ट्विटर


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2LKQhMU

Post a Comment

Previous Post Next Post