फ्री में स्टार वॉर्स मूवी दिखाने के बहाने नकली वेबसाइट इकट्ठा कर रही है यूजर की क्रेडिट कार्ड डिटेल

गैजेट डेस्क. लोगों में स्टार वॉर्स मूवी की बढ़ती दिवानागी को देखते हुए साइबर क्रिमिनल्स ने इसे ठगी करने का साधन बना लिया है। अब फ्री में मूवी देखने वालो के लिए काफी महंगी साबित हो रही है। साइबर सिक्योरिटी फर्म कैसपर्सकी के शोधकर्ताओं ने रविवार को बताया कि उन्होंने 30 ऐसी नकली वेबसाइट्स और सोशल मीडिया प्रोफाइल्स ढूंढ निकाली हैं जो स्टार वॉर्स मूवी का ऑफिशियल अकाउंट होने का दावा कर रही थीं। यह फ्री में स्टार वॉर्स मूवी की कॉपी उपलब्ध कराने के बहाने यूजर्स से उसकी निजी जानकारियां मांग रही थीं।

Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
फोटो क्रेडिट- ट्विटर


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/361XIXO

Post a Comment

Previous Post Next Post