गैर-पारंपरिक इंग्रीडिएंट जैसे अंडे और हरी मिर्च का इस्तेमाल कर स्वादिष्ट हलवा बनाएं, कुकिंग में क्रिएटिविटी के करें एक्सपेरिमेंट

हेल्थ डेस्क. किचन कहीं का भी हो सकता है। घर का या किसी कैंटीन का या फिर किसी फाइव स्टार होटल का। शेफ्स की दुनिया में अपनी जगह बनाए रखने का एक ही तरीका है- क्रिएटिविटी। रचनात्मकता से ही उत्साह बना रहता है, जिससे सभी काम करने में मजा आता है, खासतौर पर कुकिंग। रोज की एकरसता को खत्म करने और किचन में कुछ मजेदार करने के लिए भी हर रोज कुछ क्रिएटिव करते रहना बहुत जरूरी है। शेफ संजीव कपूर बता रहे हैंकुकिंग में एक्सपेरिमेंट करने के खास टिप्स...

मैं पिछले एक दशक से कलिनरी (पाक कला) इंडस्ट्री में हूं। हालांकि मुझे कुकिंग में बहुत मजा आता है, लेकिन फिर भी कभी-कभी ऐसा भी होता है कि मुझे दोहराव की वजह से पूरी प्रक्रिया थोड़ी बोझिल या बोरियत भरी लगने लगती है। इसलिए मैं ज्यादा से ज्यादा क्रिएटिव होने की कोशिश करता रहता हूं। मैं कुछ अलग और नया बनाने के लिए इंग्रीडिएंट्स और डिशेस के साथ प्रयोग करता रहता हूं। मुझे पुरानी रेसिपीज को रिफ्रेश करने में बड़ा आनंद आता है, क्योंकि मुझे पारंपरिक रेसिपीज को अपने नए तरीके से बनाना बहुत पसंद है। जैसे हलवा कई तरह से बनाया जाता है लेकिन मैं गैर-पारंपरिक इंग्रीडिएंट जैसे अंडे और हरी मिर्च का इस्तेमाल कर स्वादिष्ट हलवा बनाता हूं। यह सुनने में अजीब लग सकता है लेकिन विश्वास कीजिए क्रिएटिविटी का मतलब कभी-कभी साहसी कदम उठाना भी होता है। हालांकि, आप कुछ सिंपल चीजों से शुरुआत कर सकते हैं। जैसे -

  • पापड़ को सेकने के तुरंत बाद उसे तभी रोल कर लें, जब वह गर्म होता है। फिर पापड़ के इस रोल में कटी हुई प्याज और टमाटर भर लें।
  • फिरनी को और बेहतर बनाने, नया स्वाद देने के लिए उसमें स्ट्रॉबेरी प्यूरी या ब्लूबेरी प्यूरी मिला सकते हैं।
  • बची हुई रोटियों का हलवा भी बनाया जा सकता है।
  • पके हुए केलों के पकौड़े भी बनाए जा सकते हैं। बेहतर स्वाद के लिए इनके ऊपर शहद छिड़का जा सकता है।
  • आप फिरनी (खीर) में हरे मटर या पत्ता गोभी का इस्तेमाल कर सकते हैं। इस ट्विस्ट से खीर को पौष्टिक बनाया जा सकता है।
  • कुछ अलग करने में थोड़ी मेहनत तो लगती है, लेकिन नए स्वाद के लिए ऐसा करना ही पड़ेगा। तो आप भी कुकिंग में कुछ क्रिएटीविटी दिखाइए और इंग्रीडिएंट्स और रेसीपीज में प्रयोग करते रहिए।


Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Make delicious pudding using non-traditional ingredients like eggs and green chillies, experiment with creativity in cooking


source https://www.bhaskar.com/health/food/news/make-delicious-pudding-using-non-traditional-ingredients-like-eggs-and-green-chillies-experiment-with-creativity-in-cooking-126353947.html

Post a Comment

Previous Post Next Post