हांगकांग में बांस से बनी बास्केट में पकाया जाता है केक और फ्रांस में सबसे छोटे केक खाने का चलन

आशीष चोपड़ा, फूड हिस्टोरियन-लेखक और टीवी होस्ट
केक और पेस्ट्रीज़ के बिना सेलिब्रेशन अधूरा सा है। फ्लफी, लेयर्स वाले, चीज़ केक्स या फिर फ्रूट्स केक… इतनी विविधताएं और सबका इतना जुदा स्वाद है कि बस आप खाते जाइए और झट से ये मुंह में घुल जाएंगे। आप दुनिया के किसी भी कोने में हों, रेस्तराओं में केक और पेस्ट्रीज़ डिज़र्ट मेन्यू में मिल ही जाएंगे। केक खरीद रहे हैं या घर पर बनाने की सोच रहे हो, आपका अपना चुनाव है। यूट्यूब पर भी केक की ढेरों रेसिपीज़ मिल जाएंगी। तो आज हम बात दुनिया के सर्वश्रेष्ठ और सर्वाधिक चर्चित केक की करेंगे।

  • इटैलियन डिज़र्ट में तिरामिसु केक खास जगह रखता है। किसी भी इटैलियन रेस्तरां में यह आसानी से मिल जाएगा। कॉफी फ्लेवर वाला यह इटैलियन डिज़र्ट कई सारी लेडीफिंगर्स (भिंडी नहीं) को कॉफी में डिप करके बनाया जाता है। स्ट्रॉबैरी और पिस्ताशियो जैसे कई और फ्लेवर्स भी तिरामिसु केक में मिल जाते हैं।
  • ब्लैक फॉरेस्ट केक जर्मनी का खास केक है। चैरीज़ के साथ चॉकलेटी स्पॉन्जी केक खाने पर लगता है कि जैसे किसी कॉकटेल पार्टी का मज़ा उठा रहे हों। अमेरिका में चीज़केक का कल्चर है। वैसे आज जो चीज़ केक हम खाते हैं, वह सत्रहवीं सदी में क्रीम चीज़ आने के बाद पॉपुलर हुए। प्राचीन ग्रीक लोग भी चीज़ को मीठे के साथ खाते थे। रोमन इसे बेक करके खाना पसंद करते थे। इसमें बहुत सारा शहद और महक के लिए तेज़ पत्ता भी मिलाते थे।
  • मलेशिया और सिंगापुर में कलरफुल पेन्डन केक आम और खास दोनों मौकों पर लोग खाते हैं। इसका मुख्य इंग्रेडिएंट पेन्डन के पौधे हैं। दक्षिण एशियाई कुकिंग में पेन्डन उतना ही आम है, जितना हमारे घरों में नमक। ये ग्रीन केक्स मलेशिया और सिंगापुर में लोग बहुत पसंद करते हैं। इसके अलावा पाइन गार्डन केक भी बहुत लोकप्रिय है।
  • फ्रांस के मेडेलीन्स केक्स पेस्ट्रीज़ के आकार में छोटे होते हैं। शीप के आकार के केक्स फ्रांस की परंपरा में गहरे तक जुड़े हुए हैं। सत्रहवीं शताब्दी से फ्रांस के राजा-महाराजों के कुज़ीन में भी मेडेलीन्स मौजदू था। 1920 में फ्रेंच दार्शनिक प्रोस्त ने मेडेलीन्स को पूरी दुनिया में मशहूर कर दिया।
  • ऑस्ट्रेलिया में चॉकलेट कोटिंग और नारियल के साथ बना लेमिंग्टन केक वहां का नेशनल आइकन है। पावलोवा केक को लेकर न्यूजीलैंड और ऑस्ट्रेलिया के बीच वैसी ही खटास पैदा हो गई थी, जैसे हमारे यहां रसगुल्ले को लेकर दो राज्यों में हुई थी। पावलोवा केक की लड़ाई में जीत न्यूजीलैंड की हुई। स्ट्रॉबैरीज़ और समर फ्रूट की इस पर टॉपिंग की जाती है।
  • हांगकांग का मा लाई गो केक लोग सुबह-सुबह खाते हैं। बांस से बनी हुई बास्केट में इस केक को पकाया जाता है। केक के सामान्य इंग्रेडिएंट्स के अलावा इसके बैटर को अतिरिक्त पफीनेस देने के लिए अधिक समय तक खमीर उठाकर रखा जाता है।
  • केक की फेहरिस्त बहुत लंबी है। मैक्सिको का ट्रेस लैसेस केक, ब्रिटेन का विक्योरिया स्पॉन्ज, तुर्की का बकलावा, इंडोनेशिया का लेपिस लेगिट, स्वीडन का स्वीडिश प्रिंसेस केक, जापान का दोरायकी, डेनमार्क का क्रानसीकेज केक भी बेहद लोकप्रिय हैं और लोग बड़े शौक से खाते हैं।


Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
cake history by food historian ashish chopra Cake is cooked in bamboo baskets in Hong Kong and the trend of eating the smallest cakes in France


source https://www.bhaskar.com/happylife/food/news/cake-history-by-food-historian-ashish-chopra-cake-is-cooked-in-bamboo-baskets-in-hong-kong-and-the-trend-of-eating-the-smallest-cakes-in-france-126516751.html

Post a Comment

Previous Post Next Post