5 मार्च को लॉन्च होगा रियलमी 6 सीरीज स्मार्टफोन, कम कीमत में मिलेगा 64 मेगापिक्सल का क्वाड कैमरा सेटअप

गैजेट डेस्क. रियलमी X50 प्रो के बाद अब कंपनी रियलमी 6 सीरीज स्मार्टफोन लॉन्च करने की तैयारी में है। कंपनी के मुताबिक, यह बजट स्मार्टफोन सीरीज होगी, जिसमें 64 मेगापिक्सल का कैमरा मिलेगा। हाल ही में रियलमी इंडिया के सीईओ माधव सेठ ने ट्विटर पर सलमान खान के साथ फोटो शेयर किया। इसमें रियलमी 6 का वाटरमार्क भी लगा है साथ ही यह भी कंफर्म हो रहा है कि फोन में एआई बेस्ड क्वाड कैमरा सेटअप मिलेगा। फोन 5 मार्च को लॉन्च किया जाएगा। सीरीज में रियलमी 6 और 6 प्रो स्मार्टफोन लॉन्च किए जाएंगे। सेठ ने बताया कि कंपनी अबतक भारतीय बाजार में नंबर और प्रो सीरीज के कुल 90 लाख स्मार्टफोन बेच चुकी है।

Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Realme 6 series Price | Realme 6, Realme 6 pro smartphone series launched on 5 march in India Today News and Updates Price in India Full Specifications and Features


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/32Djsc1

Post a Comment

Previous Post Next Post