मसल्स मज़बूत करने में मदद करती है ये बोसू बॉल एक्सरसाइज़

लाइफस्टाइल डेस्क.अगर आप अपने रुटीन वर्कआउट प्लान से बोर हो गए हैं और कुछ नया करना चाहते हैं तो आपको बोसु बॉल एक्सरसाइज ट्राय करना चाहिए। यह आपके लिए नया चैलेंज होगा। ये वर्कआउट पूरे शरीर को मजबूती प्रदान करने में मदद करता है।

बोसु बोथ साइड अप वर्कआउट का ही संक्षिप्त रूप है। इसको दोनों साइड से जमीन पर रखकर इस्तेमाल किया जा सकता है। बोसु बॉल शरीर में अस्थिरता पैदा करता है, जो शरीर को सही पोजिशन में रखने के लिए अपने कोर और मांसपेशी समूहों का उपयोग करने के लिए मजबूर करता है। इस व्यायाम को करने के लिए जिस तरह पुश अप्स करते हैं उस पोजीशन में आ जाएं। अपने हाथों को बोसु बॉल पर रखें और एक पैर को दोनों बाजुओं के बीच पेट के पास रखें। अब अपने ऊपरी शरीर का भार बोसु बॉल पर देकर दोनों पैरों के घुटनों को छाती के तरफ आगे-पीछे करें।

कमर दर्द में आराम

दिखने में भले ही ये एक्सरसाइज आसान नजर आए लेकिन इसे करना बहुत ही चुनौतीपूर्ण है। बोसु बॉल समतल नहीं होता, ऐसे में ये एक्सरसाइज करने से चोट और कमर दर्द से जल्दी आराम मिलता है। बोसु बॉल करने से आपके मसल्स ज्यादा प्रभावी बनते हैं जो आपको अधिक सतर्क बनाने में मदद करते हैं। इसके अलावा मसल्स की मजबूती और उसका नियंत्रण बढ़ाने में भी ये एक्सरसाइज असरदार है। साथ ही, इसको करने से शरीर अधिक लचीला भी बनता है।

वेटलिफ्टिंग में प्रयोग

बोसु बॉल आप के घर के जिम में जोड़ने के लिए काफी अच्छा इक्ययूमेंट माना जाता है। यह ना सिर्फ बैलेंस बनाने में मदद करती है बल्कि रोजमर्रा में आने वाली अस्थिर परिस्थितयों में नर्व और मसल्स को समन्वय स्थापित करने में भी सहायक होता है। ये वर्कआउट फैट बर्न करने में मददगार है। इसके अलावा, ये व्यायाम करना कार्डिएक सिस्टम यानी कि हमारे दिल की सेहत को बेहतर बनाता है। इसका प्रयोग डंबल्स और बारबेल से वेटलिफ्टिंग करते समय भी कर सकते हैं।

संतुलन बनाकर रखें

बोसु बॉल के उठा हुआ भाग पेठ और पीट की एक्सरसाइज के लिए मददगार है। इसके लिए आपको पीठ और पेट को बारी-बारी से बॉल के उठे हुए भाग पर रखकर उठाना होगा और वापस उसी पोजिशन पर पहुंचाना होगा। ऐसा करने से मसल्स में विशेष प्रकार का खिंचाव उत्पन्न होगा और आपको कई प्रकार के फायदे होंगे। वहीं फ्लैट साइड का उपयोग आप स्ट्रेच करने के लिए कर सकते हैं, बस आपको ऐसा करते समय अपना संतुलन बनाकर रखना होगा।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Bosu ball exercise helps to strengthen muscles


source https://www.bhaskar.com/happylife/fitness/news/this-bosu-ball-exercise-helps-to-strengthen-muscles-126856482.html

Post a Comment

Previous Post Next Post