भारत सोशल मीडिया पर ट्रेंड कर रहा #GoBackTrump, कुछ अमेरिकन कह रहे- वहां से लौट कर मत आना

सोशल मीडिया डेस्क. अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प पत्नी मेलानिया और बेटी इवांका के साथकुछ ही देर पहले भारत के पहले दौरे पर पहुंचे हैं। पीएम मोदी ने भव्यस्वागत इंतजामों के बीच सजे-धजेअहमदाबाद एयरपोर्ट परप्रोटोकॉल तोड़ते हुए उनकी अगवानी की। इसके बाद ट्रम्प सपरिवार साबरमती आश्रम पहुंचे और वहां राष्ट्रपिता महात्मा गांधीको श्रद्धांजलि अर्पित की।आज यहांके मोटेरा स्टेडियममें उनका बड़ा कार्यक्रम हो रहा है।

ट्रम्प के इस 36 घंटे केदौरे को ऐतिहासिक बताया जा रहा है और भारतीय पीएम के 2019 के हॉउडी मोदी कार्यक्रम से इसकी तुलना की जा रही है। लेकिन, सोशल मीडिया पर यूजर्स सुबह से ही ट्रम्प को घेरने में लगे हैं। भारत मेंसुबह से ही ट्विटर पर#GoBackTrump ट्रेंड कर रहा है, जबकि कुछ अमेरिकन भी ट्रम्प को नसीहत दे रहे हैं कि, अब आप मेलानिया समेत भारत में रह जाना और लौटकर मत आना।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
#GoBackTrump trending on social media and Americans saying - don't come back from india


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/32nJMq4

Post a Comment

Previous Post Next Post