हाईब्लड प्रेशर, डायबिटीज और हृदय रोगियों में कोरोना का संक्रमण होने पर अधिक देखभाल की जरूरत: आईसीएमआर

हेल्थ डेस्क. क्या हाईब्लड प्रेशर, डायबिटीज और हृदय रोग के मरीजों को कोरोनावायरस से संक्रमण का खतरा ज्यादा है, क्या ब्लड प्रेशर की दवाएं संक्रमण की गंभीरता को बढ़ाती हैं, ऐसे ही कई सवालों के जवाब इंडियन काउंसिल ऑफ मेडिकल रिसर्च (आईसीएमआर) ने दिए हैं। जानिए उनके जवाब….

सवाल : क्या हाई ब्लड प्रेशर, डायबिटीज और हृदय रोगियों को कोरोनावायरस का खतरा ज्यादा है?

आईसीएमआर : नहीं, सामान्य लोगों के मुकाबले हाई ब्लड प्रेशर, डायबिटीज और हृदय रोगियों को कोरोनावायरस से संक्रमण का खतरा अधिक नहीं है।

सवाल: क्या कोरोना का संक्रमण होने पर हाई ब्लड प्रेशर, डायबिटीज और हृदय रोगियों की हालत ज्यादा नाजुक हो जाती है?

आईसीएमआर : कोरोना से संक्रमित 80 फीसदी मरीजों में आमतौर पर बुखार, गले मेंं तकलीफ और खांसी के माइल्ड लक्षण दिखते हैं। ऐसे मामलों में मरीज पूरी तरह से रिकवर हो जाता है। लेकिन हाई ब्लड प्रेशर, डायबिटीज और हृदय रोग के कुछ मरीजों में स्थिति नाजुक हो सकती है। कॉम्प्लिकेशन बढ़ सकते हैं। ऐसे मरीजों को अधिक देखभाल की जरूरत होती है।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Coronavirus Infection (COVID-19) Updates On Diabetes, Heart Disease, and High Blood Pressure - Indian Council of Medical Research (ICMR) Questions Answered


source https://www.bhaskar.com/happylife/news/corona-virus-infection-covid-19-updates-on-diabetes-heart-disease-and-high-blood-pressure-indian-council-of-medical-research-icmr-questions-answered-127082448.html

Post a Comment

Previous Post Next Post