चीनी कंपनी रियलमी ने भारतीय बाजार में अपनी नारजो 10 सीरीज को लॉन्च कर दिया है। सीरीज में दो मॉडल नारजो 10 और 10A शामिल हैं। फोन की शुरुआती कीमत 8499 रुपए है और दोनों ही फोन सिंगल वैरिएंट में लॉन्च किए गए है। नारजो 10 को रियलमी 6i का रीब्रांडेड वर्जन कह जा रहा है, जिसे मार्च में म्यांमार में लॉन्च किा गया था जबकि नारजो 10A को रियलमी C3 थाइलैंड मॉडल का रीब्रांडेड वर्जन कहा जा रहा है। सीरीज को पहले 26 मार्च को लॉन्च किया जाना था लेकिन लॉकडाउन की वजह से डेट आगे बढ़ानी पड़ी।
रियलमी नारजो 10 सीरीज: मॉडल और वैरिएंट वाइस कीमत और उपलब्धता
- कंपनी ने रियलमी नारजो 10 को सिंगल वैरिएंट (4 जीबी रैम और 128 जीबी स्टोरेज) में लॉन्च किया है। इसकी कीमत 11,999 रुपए है। यह थाट ग्रीन और थॉट व्हाइट कलर में अवेलेबल है।
- रियलमी नारजो 10A भी 3 जीबी रैम और 32 जीबी स्टोरेज वाले सिंगल वैरिएंट में लॉन्च किया गया है। इसकी कीमत 8499 रुपए है। यह सो ब्लू और सो व्हाइट कलर में अवेलेबल है।
- रियलमी नारजो 10 की पहली सेल 18 मई दोपहर 12 बजे से शुरू होगी जबकि नाजरो 10A की पहली सेल 22 मई दोपहर 12 बजे से शुरू होगी। दोनों मॉडल को फ्लिपकार्ट और रियलमी डॉट कॉम से खरीदा जा सकेगा। ऑफर्स के बारे में फिलहाल कंपनी ने कोई सफाई नहीं दी है।
रियलमी नारजो 10: बेसिक स्पेसिफिकेशन
| डिस्प्ले साइज | 6.5 इंच |
| डिस्प्ले टाइप | एचडी प्लस (720x1600 पिक्सल) मिनी ड्ऱॉप डिस्प्ले, 2.5D कॉर्निंग गोरिल्ला ग्लास प्रोटेक्शन |
| सिम टाइप | डुअल नैनो सिम |
| ओएस | रियलमी UI बेस्ड एंड्ऱॉयड 10 |
| प्रोसेसर | ऑक्टा-कोर मीडियाटेक हीलियो G80 विद माली G52 GPU |
| रैम/ स्टोरेज | 4GB+128GB |
| रियर कैमरा | 48MP(मेन सेंसर)+8MP(119 डिग्री व्यू अल्ट्रा वाइड लेंस)+2MP(मोनोक्रोम पोर्ट्रेट सेंसर)+2MP(मैक्रो शूटर) |
| फ्रंट कैमरा | 16MP (सपोर्ट एचडी 720 पिक्सल रिकॉर्डिंग@30fps फ्रेम रेट) |
| बैटरी | 5000mAh सपोर्ट 18W क्विक चार्ज |
| सेंसर | एक्सीलेरोमीटर, एम्बिएंट लाइट सेंसर, जायरोस्कोप, मैग्नेटोमीटर और प्रॉक्सिमिटी सेंसर |
रियलमी नारजो 10A: बेसिक स्पेसिफिकेशन
| डिस्प्ले साइज | 6.5 इंच |
| डिस्प्ले टाइप | एचडी प्लस (720x1600 पिक्सल) डिस्प्ले, कॉर्निंग गोरिल्ला ग्लास 3 प्रोटेक्शन |
| सिम टाइप | सिम टाइप |
| ओएस | रियलमी UI बेस्ड एंड्ऱॉयड 10 |
| प्रोसेसर | ऑक्टा-कोर मीडियाटेक हीलियो G70 |
| रैम/ स्टोरेज | 3GB+32GB |
| रियर कैमरा | 12MP(मेन सेंसर)+2MP(पोर्ट्रेट सेंसर)+2MP(मैक्रो शूटर) |
| फ्रंट कैमरा | 5MP (सपोर्ट फुल एचडी 1080 पिक्सल रिकॉर्डिंग@30fps फ्रेम रेट) |
| बैटरी | 5000mAh सपोर्ट रिवर्स चार्जिंग |
| सेंसर | एक्सीलेरोमीटर, एम्बिएंट लाइट सेंसर, मैग्नेटोमीट, प्रॉक्सिमिटी सेंसर और रियर माउंटेड फिंगरप्रिंट सेंसर |
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2WjGbbe
Tags:
Dainik Bhaskar