अप्रूवल से पहले ही चीन में वैकसीन को इमरजेंसी में इस्तेमाल करने की अनुमति दे दी गई है। वैक्सीन को चीन की ही एक कम्पनी ने तैयार किया है। एक चीनी अधिकारी के मुताबिक, वैक्सीन के इस्तेमाल की मंजूरी वैक्सीन मैनेजमेंट कानून के तहत दी गई है। इस कानून के मुताबिक, अनुमति मिलने से पहले वैक्सीन उन लोगों को दी जा सकती है, जो बीमारी के हाई रिस्क जोन में हैं।
इससे पहले रूस ने अपनी वैक्सीन 'स्पुतनिक-वी' को तीसरे चरण का ट्रायल पूरा होने से पहले ही रजिस्ट्रेशन कराकर चौंकाया थाा और दूसरे देशों तक पहुंचाने के लिए प्रोडक्शन की तैयारी भी तेज कर दी है।
वैक्सीन के इमरजेंसी इस्तेमाल के 4 प्लान बनाए
कोरोना वैक्सीन डेवलेपमेंट टास्क फोर्स के हेड झेंग झोंगवे के मुताबिक, वैक्सीन को इमरजेंसी इस्तेमाल की अनुमति दी गई है लेकिन इसके लिए बचाव की योजना भी तैयार की गई है। हमने कई प्लान बनाए हैं। इसमे 4 बड़ी बातें शामिल हैं-
- पहला: लोगों से अनुमति के बाद ही वैक्सीन लगाई जाएगी।
- दूसरा : साइडइफेक्ट रोकने के लिए लगातार मॉनिटरिंग की जाएगी।
- तीसरा : अगर साइडइफेक्ट होता है तो बचाव कैसे करें, इसका भी प्लान तैयार है।
- चौथा : कॉम्पेनसेशन प्लान के तहत नुकसान की भरपाई की जाएगी।
दावा- एक माह पहले वैक्सीन की इमरजेंसी लॉन्चिंग हुई
झेंग झोंगवे के मुताबिक, एक माह पहले ही 22 जुलाई को आधिकारिक तौर पर कोविड-19 वैक्सीन को इमरजेंसी इस्तेमाल के लिए लॉन्च कर दिया गया था। इस दौरान वैक्सीन के ट्रायल लगातार किए जा रहे थे।
जिन लोगों को वैक्सीन की पहली डोज दी गई थी उनमें से कुछ में हल्के रिएक्शन देखने को मिले थे लेकिन किसी में बुखार की बात सामने नहीं आई थी।
चीनी वैक्सीन के ट्रायल पेरू, मोरोक्को और अर्जेंटीना में होंगे
वैक्सीन बनाने वाली चीनी कम्पनी सिनोफार्म ने गुरुवार और शुक्रवार को ट्रायल के करार पर दस्तखत किए। इस करार के मुताबिक, सिनोफार्म की वैक्सीन का तीसरे चरण का ह्यूमन ट्रायल पेरू, मोरोक्को और अर्जेंटीना में जल्द ही शुरू होगा।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
source https://www.bhaskar.com/happylife/news/china-russia-coronavirus-vaccine-tracker-latest-news-updates-use-of-covid-vaccine-in-emergency-in-china-before-approval-127647115.html