श्रीनगर की महिला के लिए बेंगलुरु से प्लेन से पहुंचाया गया प्लाज्मा, 3 हजार किमी. का सफर 8 घंटे में तय किया

देश में पहली बार प्लाज्मा के लिए एयर कॉरिडोर बनाया गया। श्रीनगर में कोरोना से संक्रमित 60 साल की बुजुर्ग महिला के लिए प्लाज्मा बेंगलुरू से श्रीनगर भेजा गया। 3 हजार किलोमीटर का सफर 8 घंटे में तय करने के बाद प्लाज्मा मंगलवार सुबह श्रीनगर पहुंचा। महिला गवर्नमेंट हॉस्पिटल के आईसीयू में भर्ती है।

कनेक्टिंग फ्लाइट से पहुंचा प्लाज्मा
प्लाज्मा ले जाने वाली विमान कम्पनी इंडिगो के मुताबिक, पहले प्लाज्मा बेंगलुरू से दिल्ली पहुंचाया गया। फिर दिल्ली से कनेक्टिंग फ्लाइट के जरिए विमान ने श्रीनगर के लिए उड़ान भरी।

इंडिगो दुनिया की दूसरी ऐसी एयरलाइन है जिसने प्लाज्मा को सफलतापूर्वक डिलीवर किया है। इंडिगो के सीईओ रॉनजॉय दत्ता के मुताबिक, देश में पहली बार एयर कॉरिडोर से पहुंचने वाले प्लाज्मा का कोविड-19 मरीजों के इलाज में सकारात्मक असर हो सकता है।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Srinagar Coronavirus Latest News Updates; Plasma Sample Airlifted From Bengaluru To Srinagar For Covid Patient


source https://www.bhaskar.com/happylife/news/srinagar-coronavirus-latest-news-updates-plasma-sample-airlifted-from-bengaluru-to-srinagar-for-covid-patient-127677653.html

Post a Comment

Previous Post Next Post