रूस की एक मेडिकल जूलरी कंपनी डॉ. वोरोबेव ने कोरोनावायरस के आकार का पेंडेंट लॉन्च किया है। कोरोना महामारी की शुरुआत में ही कंपनी ने इसकी ऑनलाइनबिक्री शुरू की। इसे खरीदने के लिए लोगों में होड़ मच गई। इसकी कीमत 1 हजार रुपए है। कुछ सोशल मीडिया यूजर इसकी आलोचना कर रहे है। उनका कहनाहै कि कंपनी ने महामारी को भुनाने के लिए इसे ऐसे बुरे हालात में लॉन्च किया है। वहीं, कंपनी के फाउंडर का कहना है यह पेंडेंट कोरोना से बचाने के लिए कामकर रहे चिकित्साकर्मियों को सपोर्ट करने का तरीका है।

मरीज डॉक्टर को गिफ्ट कर रहे कोरोना पेंडेंट
कंपनी के फाउंडर का पावेल वोरोबेव के मुताबिक, हमारे इस प्रोजेक्ट का मिशन कोरोना मरीजों का इलाज कर डॉक्टर्स को सपोर्ट करना है। यह पेंडेंट एक तरह से वायरस पर हम सब की जीत का एक प्रतीक है। फाउंडर का दावा है कि कोरोना से ठीक होने वाले कई मरीज ये पेंडेंट खरीदकर इलाज करने वाले डॉक्टर को गिफ्ट कर रहे हैं।
कोरोना की पहली तस्वीर जारी होते ही शुरू हुई थी तैयारी
फाउंडर का पावेल वोरोबेव के मुताबिक, सोशल मीडिया पर मौजूद हमारे फॉलोवर बेहद सम्मानीय हैं। इसमें डॉक्टर और आम इंसान दोनों तरह के लोग शामिल हैं। कंपनी ने इसकी तैयारी कोरोनावायरस की पहली तस्वीर सामने आने के बाद शुरू कर दी थी। कंपनी डॉ. वोरोबेव आमतौर पर डीएनए, दिल और अलग-अलग शरीर के अंगों के आकार की जूलरी तैयार करती है।
अब कोरोना ब्रोच बनाने की तैयारी
फाउंडर पावेल वोरोबेव का कहना है कि लोग इसे खरीद रहे हैं और हमारें सोशल मीडिया पेज इसे पोस्ट कर रहे हैं। मायने नहीं रखता कि यह कितना दुखद है, ये ट्रेंड कर रहा है। कंपनी अब तक 1 हजार कोरोना पेंडेंट बेच चुकी है। पेंडेंट के बाद कंपनी कोरोना ब्रोच तैयार करने योजना बना रही है। यह पिंजरे के आकार वाला ब्रोच होगा इसमें अंदर कोरोनावायरस कैद होगा।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
source https://www.bhaskar.com/happylife/news/coronavirus-pendant-russian-jeweler-claims-coronavirus-shaped-pendant-as-talisman-against-real-coronavirus-127131340.html